इंदौर: इस साल के अंत मे होने विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों ही प्रमुख पार्टियों ने कमर कस ली हैं और तैयारियों में जुटी हैं। लगातार दोनो ही प्रमुख पार्टियों के नेता मतदाताओं को रिझाने के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओ को एकजुट करने में लगे हैं। इसी तारतम्य में कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व सीएम व वर्तमान राज्यसभा सांसद दिग्विजयसिंह लगातार जगह जगह दौरे कर कार्यकर्ताओ को एकजुट करने व जनता के बीच जा रहे हैं।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने और कांग्रेस के हर छोटे बड़े नेता से चर्चा करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह आज मंगलवार को 2 दिवसीय इंदौर दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने रेसीडेंसी कोठी पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला और हाल ही में उड़ीसा में हुए रेल हादसे पर अपनी राय रखी।
प्रेस वार्ता के शुरू होने के पहले अनुशासनहीनता के चलते दिग्विजय सिंह ने कुछ कांग्रेसियों को कमरे से बाहर निकाल दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेसी अनुशासन सीख जाए तो कांग्रेस को कोई नहीं हरा सकता।
वही उड़ीसा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि आजाद भारत से लेकर आज तक इतना बड़ा रेल हादसा नहीं हुआ लेकिन रेल मंत्री ने अब तक इस्तीफा क्यों नहीं दिया?
प्रधानमंत्री पर हमलावर होते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्हें मेगलोमेनिया की बीमारी है। वह कैमरे में अपने अलावा किसी अन्य व्यक्ति को पसंद नहीं करते। इसके अलावा दिग्विजय सिंह प्रेस वार्ता में कॉरपोरेट्स पर भी हमलावर रहे और उन्होंने कहा कि ऐसे फैसले लिए जा रहे हैं जिससे कॉरपोरेट्स को मदद मिल सके।
भाजपा पर उन्होंने जमकर निशाना साधा।

More Stories
यात्री सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जारी किए अहम निर्देश, 60 दिन में हाइवे किनारे के अवैध ढाबे हटाएं’
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान