इंदौर: इंदौर शहर में लगातार बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं और खुलेआम बदमाश व्यापारी व्यवसायियों को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। ताजा मामला इंदौर के बड़वाली चौकी का हैं जहां पर सुबह नाश्ता करने आए दो बदमाशों द्वारा पहले होटल में जाकर नाश्ता किया गया और जब होटल व्यवसाई द्वारा रुपये मांगे तो उस पर पिस्टल निकाल ली जिसके बाद होटल व्यवसाई ने इसकी शिकायत थाने पर दर्ज कराई हैं।
दोनों बदमाशों द्वारा पिस्टल निकालकर खुलेआम व्यापारी को धमकाते हुए घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हुई है। घटना के बाद इलाके में खौफ का माहौल है और पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
सदर बाजार पुलिस के मुताबिक घटना हुसैनी होटल सोमवार सुबह 4:30 से 5:00 बजे के लगभग की है। जहां पर सुबह मजदूर वर्ग के लिए नाश्ता के लिए जल्दी होटल खुल जाती है। पुलिस के अनुसार सोमवार को दो युवक हथियार लेकर नाश्ता करने आए और बिना पैसे दिए जाने लगे जब कर्मचारी ने उन्हें रोका तो उनके साथ मारपीट करने के बाद वह अपनी गाड़ी में से पिस्टल लेकर आए और होटल के सामने लहराते हुए व्यापारी को धमकाने लगे जिसके बाद व्यापारी द्वारा तुरंत पुलिस को सूचना दी गई लेकिन तब तक दोनों ही आरोपी फरार हो गए।
होटल संचालक आसिफ हुसैन और उनके भाई फारुख हुसैन द्वारा बताया गया कि बड़वाली चौकी स्थित जहां पर 10 से 15 नाश्ते और खाने की दुकान है जहां पर रोजाना सैकड़ों की संख्या में मजदूर वर्ग और कई व्यक्ति नाश्ता और खाना खाने आते हैं, ऐसे में खुलेआम बदमाशों का हथियार लहराने के कारण व्यापारियों में डर है और इस तरह की घटना को लेकर अब व्यापारी द्वारा इसकी शिकायत सदर बाजार पुलिस को की गई है।
वहीं फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। वही गाड़ी से आए दोनों ही आरोपियों के चेहरे कैमरे में कैद होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

More Stories
यात्री सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जारी किए अहम निर्देश, 60 दिन में हाइवे किनारे के अवैध ढाबे हटाएं’
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान