April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बड़ी संख्या में एकत्रित होकर महिलाएं पहुँची कलेक्टर कार्यालय, महिलाओ ने की यह मांग, पूरी नही होने पर दी चेतावनी

बुरहानपुर: मप्र के शराबबंदी की मांग लगातार उठती आ रही हैं। शराब को लेकर महिलाओ द्वारा अधिकतर इसे बंद करने की मांग की जाती है। इसी क्रम में मप्र के बुरहानपुर जिले के ग्राम नाचनखेड़ा में शराब की दुकान खुलने से ग्रामीण काफी अरसे से परेशान है। ग्रामीणों का मानना है कि शराब की दुकान होने से गांव के छोटे बच्चों पर गलत असर पड़ रहा है और युवा शराब के आदी बन रहे हैं। गांव में शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाएं लामबंद होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं।

आज बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण एकत्रित हुए और ग्राम में शराबबंदी की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचे। ग्रामीणों द्वारा बताया गया है कि शराब की दुकान होने के कारण युवा शराब के नशे के आदी बन चुके हैं। जिससे महिलाएं परेशान हो रही है।

महिलाओं ने आज लामबंद होकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर बुरहानपुर कलेक्टर से गुहार लगाई कि वह जल्द से जल्द शराब की दुकान बंद करवाएं ताकि गांव के बच्चों युवाओं और महिलाओं के जीवन को बर्बाद होने से बचाया जा सके। महिलाओं ने बताया कि शराब के नशे में अक्सर उनके पति मारपीट भी करते हैं अतः गांव में जल्द से जल्द शराबबंदी होनी चाहिए।

एकत्रित महिलाओ ने कलेक्टर से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द गांव में शराब बन्द की जाए जल्द मांग का निराकरण करें अन्यथा बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी हैं।

Share to...