April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कर्नाटक सरकार में आज 24 नए मंत्रियों ने ली शपथ, अब कुल 34 मंत्री हुए, विभागों का भी हुआ बंटवारा किसे किया मिला

कर्नाटक में सरकार बनने के 7 दिन बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मंत्री मंडल का विस्तार किया। मंत्रिमंडल में आज 24 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। अब कर्नाटक सरकार में कुल 34 मंत्री हो गए हैं इसके साथ ही कांग्रेस सरकार ने आज शनिवार को विभागों का बंटवारा भी कर दिया।

सीएम सिद्धारमैया ने अपने पास वित्त विभाग रखा है, जबकि डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को सिंचाई और बेंगलुरु सिटी डेवलपमेंट विभाग मिला है। वहीं जी परमेश्वर को गृह विभाग दिया गया है।

सीएम ने अपने पास कैबिनेट मामले, इंटेलिजेंस, पर्सनल एंड एडमिनिस्ट्रेटिव रिफॉर्म और सूचना विभाग रखा है। एच के पाटिल को लॉ एंड पार्लियामेंट अफेयर्स, केए मुनियप्पा को फूड एंड सिविल सप्लाई और कन्ज्यूमर अफेयर दिया गया है। प्रियांक खड़गे को ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग दिया गया है। श्रीरामलिंगा रेड्डी को ट्रांसपोर्ट विभाग दिया गया हैं।

कर्नाटक में 20 मई को कांग्रेस की सरकार बनी। तब सिद्धारमैया ने सीएम, डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम और 8 अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। आज सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार किया गया।

बेंगलुरु में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने 24 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलवाई यानी अब कर्नाटक कैबिनेट में 34 मंत्री हो गए है। इनमें जी.परमेश्वर, के.एच. मुनियप्पा, के.जे. जॉर्ज, एम.बी. पाटिल, सतीश जारकीहोली, प्रियंका खड़गे, रामालिमगा रेड्डी और बी.जेड. जमीर अहमद खान, दिनेश गुंडू राव, कृष्णा बायरे गौड़ा, ईश्वर खंड्रे, रहीम खान, संतोष लाड, के एन राजन्ना, के वेंकटेश, एचसी महादेवप्पा, बैराथी सुरेश, शिवराज तंगड़ी, आरबी तिम्मपुर, बी नागेंद्र, लक्ष्मी हेब्बलकर, मधु बंगारप्पा, डी सुधाकर, चेलुवारया स्वामी, मंकुल वैद्य और एमसी सुधाकर शामिल हैं।

कैबिनेट विस्तार के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि हमने क्षेत्रीय जाति और सामाजिक न्याय के आधार पर कैबिनेट में विधायकों को जगह दी है हाईकमान के साथ चर्चा के बाद ही कैबिनेट को अंतिम रूप दिया गया है अगली कैबिनेट मीटिंग जून होने की संभावना है इसमें जनता से किए गए वादों पर फैसला लेंगे।

Share to...