April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

जिला संयुक्त कार्यालय अचानक पहुँचे 100 से अधिक आदिवासी, मचा हड़कंप तुरंत पहुँची पुलिस तो यह क्या….

बुरहानपुर: मप्र के बुरहानपुर जिले के संयुक्त कार्यालय में आज अचानक 100 से अधिक आदिवासियों के पहुंचने से कार्यालय में हड़कंप मच गया।

दरअसल बुरहानपुर जिले के संयुक्त कार्यालय में आज आदिवासी नेता माधुरी बेन सहित 100 से अधिक आदिवासी पहुचे। दरअसल जिला प्रशासन ने जंगल कटाई के आरोप में माधुरी बेन पर जिला बदर की कार्यवाही के लिए नोटिस जारी किया था।

जिसका जवाब देने के लिए आज आदिवासी नेता माधुरी बेन सहित करीब 100 से अधिक आदिवासी पहुचे जिला संयुक्त कार्यालय इतनी बडी संख्या में आदिवासी पहुचे तो जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुचकर स्थिति जानी तो पता चला कि आदिवासी नेता माधुरी बेन और 100 से अधिक आदिवासीयो को जिला बदर का नोटिस मिला था। जिसका जवाब देने आए है।

माधुरी बेन ने बताया कि हमारे द्वारा ही प्रशासन को अवगत कराया गया था कि जिले में जंगल कटाई की जा रही है जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया था किंतु इसमे प्रशासन और वन माफियाओं की सांठगांठ से जंगल कटाई हो रही है इसलिए प्रशासन इस प्रकार गलत कार्यवाही कर रहा है।

Share to...