इंदौर: आईपीएल मैचों के मद्देनजर सट्टे वाले भी सक्रिय हैं और ऑनलाइन सट्टा के साथ ही आईपीएल पर सट्टे का कार्य कर रहे है। इसी को लेकर इंदौर की भवरकुआ थाना पुलिस ने आईपीएल सट्टे को संचालित करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पकड़े गए आरोपियों के पास से विभिन्न तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी जब्त किए और पूरे मामले में काफी बारीकी से पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
इंदौर की भंवरकुआं थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक फ्लैट में बैठकर तीन आरोपी आईपीएल सट्टे को संचालित कर रहे हैं। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जब टीम ने फ्लैट पर दबिश दी तो वहां पर तीन व्यक्ति विक्की उर्फ विकास गुर्जर, विक्रम चौहान और राजकुमार को गिरफ्तार किया गया।
पकड़े गए आरोपी फ्लैट में बैठकर आईपीएल मैच का सट्टा संचालित कर रहे थे तो वहीं आरोपियों के द्वारा एक ऑनलाइन लिंक तैयार की हुई थी और उस लिंक के माध्यम से वह पूरे आईपीएल मैच पर सट्टा संचालित कर रहे थे।
वही प्रारंभिक जांच पड़ताल में करोड़ों रुपए का ऑनलाइन हिसाब पुलिस को मिला है और पूरे मामले में पुलिस लगातार पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है तो वहीं पकड़े गए आरोपी पिछले काफी दिनों से आईपीएल मैच के साथ ही अलग-अलग तरह से सट्टा संचालित कर रहे थे।
पुलिस पूरे मामले में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर अन्य आरोपियों को पकड़ने की बात कर रही है वहीं पकड़े गए आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन के साथ ही लैपटॉप टीवी सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक गेजेट्स जप्त किए गए हैं।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट