April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर संपूर्ण मप्र में रहेगा सामान्य अवकाश, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

भोपाल: मप्र में महाराणा प्रताप जयंती पर 22 मई को अब सामान्य अवकाश रहेगा। महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर पूर्व में घोषित ऐच्छिक अवकाश को अब सामान्य अवकाश घोषित किया गया हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज आदेश जारी किया है। आदेश अनुसार महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर पूर्व के घोषित 5 अप्रेल 2023 के ऐच्छिक अवकाश के स्थान पर 22 मई 2023 को सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में सामान्य अवकाश घोषित किया गया हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से संशोधित अधिसूचना जारी कर दी गई हैं।

Share to...