April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

जिला कोर्ट में मचा हड़कंप, युवक ने आखिर क्यों किया खुद को न्यायाधीश कक्ष में बंद

उज्जैन: उज्जैन जिला कोर्ट भवन में आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने खुद को न्यायाधीश के कक्ष में बंद कर कहा- सरेंडर करना है। सूचना पर पहुँची माधव नगर पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ जारी हैं।

दरअसल आज शुक्रवार को अभी न्यायालय का कामकाज शुरू भी नहीं हुआ था कि बुलेट पर सवार एक युवक जिला न्यायालय परिसर में दाखिल हुआ और वह जोर-जोर से चिल्ला रहा था कि मैंने मर्डर किया, जज के सामने सरेंडर करना है। यह कहते हुए युवक ने खुद को द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के कक्ष में बंद कर लिया। इस घटना से न्यायालय में हड़कंप मच गया। पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खुलवाकर युवक को गिरफ्तार कर लिया।

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बुलेट पर सवार कोर्ट पहुँचा एक युवक ओर कहने लगा मेने मर्डर किया है, मुझे सरेंडर करना है यह चिल्लाते हुए जिला न्यायालय परिसर में दाखिल हुआ। साइकिल स्टैंड पर लगे बैरिकेड्स को गिराते हुए बुलेट को भवन के मुख्य द्वार की चैनल तक ले गया। रेम्प से बुलेट ले जाने के प्रयास में वह गिर पड़ा। इसके बाद दौड़ लगाते हुए भवन के प्रथम तल स्थित द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट के कक्ष में चला गया और भीतर से दरवाजा लगा लिया।

इस बीच मुख्य द्वार पर तैनात मप्र पुलिस के संतरी जयपाल विश्वकर्मा ने कंट्रोल रूम और माधव नगर थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक से दरवाजा खोलने को कहा लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं था उसका कहना था कि वह सरेंडर करने आया है न्यायाधीश मेडम को बुलाओ। काफी देर बाद पुलिस ने एक महिला के माध्यम से कहलवाया मैं न्यायाधीश हूं, तुम क्या चाहते हो यह बताने के लिए कक्ष से बाहर आना होगा। इस पर युवक ने जैसे ही कक्ष का दरवाजा खोला पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

माधव नगर थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि युवक ने जैसे ही कक्ष का दरवाजा खोला पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। माधव नगर थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि गिरफ्तार युवक अरबाज पिता मोहम्मद साजिद निवासी लोहे का पुल है, लेकिन कुछ दिनों से इंदिरा नगर में रहता है।

गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों से पूछताछ की तो पता चला की युवक अरबाज की मानसिक स्थिति ठीक नही हैं ओर वह नशे का भी आदि है। कुछ दिन पूर्व पानबिहार घट्टिया गया था और वहां से वह भाग आया और बस में से भी उसे रास्ते मे उतार दिया गया तो वह किसी की बुलेट उठा लाया है। युवक ने इस तरह की हरकत क्यों कि इसका पता लगाया जा रहा है। टीआई लोधा ने कहा कि घटना के समय न्यायाधीश के कक्ष में कुछ ही कर्मचारी मौजूद थे।

Share to...