April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अवैध हथियार तस्कर के अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, मकान किया जमींदोज

खरगोन:- मप्र सरकार द्वारा प्रदेश भर में एंटी माफिया अभियान चलाया जा रहा हैं। गुंडे, बदमाशो तस्करों पर शिवराज सरकार का बुलडोजर चल रहा हैं। अवैध हथियार तस्कर हो या नशा तस्कर या भू माफिया या कोई भी माफिया हो सरकार लगातार कार्रवाई कर रही हैं। इसी क्रम में खरगोन में आज अवैध हथियार तस्कर बंटी सिकलीगर के शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा किये मकान पर एंटी माफिया अभियान के तहत शिवराज का बुलडोजर चला।

खरगोन एसपी धर्मवीर सिंह की अगुवाई में 17 मई को बंटी सिकलीगर के निशानदेही पर मेटल डिटेक्टर के जरिये सिगनुर गांव मे अवैध 10 पिस्टल जमीन से खोदकर पुलिस ने निकाले थे। पहली बार प्रशासन ने बंटी सिकलीगर और अवैध हथियार बनाने वालो को सबक सिखाने को लेकर मकान तोडने की बडी कार्यवाही की है। बंटी सिकलीगर के अंतरराज्यीय गिरोह से तार जुडे है।

खरगोन एसडीएम ओमनारायाण सिह बडकुल और भीकनगांव एसडीओपी संजू चौहान की अगुवाई में आज एंटी माफिया अभियान के तहत बडी कार्यवाही की गई है। भारी पुलिस की मौजूदगी में गोगांवा थाने के सिगनुर में प्रशासन की टीम ने मकान तोडने की कार्यवाही की है।

गौरतलब है की खरगोन जिले के गोगांवा थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के गढ सिगनुर गांव माना जाता है। पूरे देश में यहां से अवैध हथियार सप्लाय किये जाते है।

17 मई को एसपी धर्मवीर सिंह की अगुवाई में पुलिस ने सिगनुर में जिले के 8 थाने के करीब 70 पुलिसकर्मीयो ने बडी दबिश दी।थी। इस दौरान 10 अवैध देशी पिस्टल सहित बडी मात्रा मे अवैध हथियार बनाने के उपकरण भी पुलिस ने जप्त किये। पहली बार बीडीएस की टीम ने मेटल डिटेक्टर के जरिये अवैध हथियार का भंडाफोड किया। इस दौरान पुलिस ने जमीन खोदकर देशी अवैध पिस्टल जप्त किये।

अवैध हथियार की तस्करी में पकडे गये आरोपी बंटी सिकलीकर की निशानदेही पर पुलिस ने ये बडी कार्यवाही की है। मेटल डिटेक्टर के जरिये जमीन के अन्दर से अवैध हथियार निकाले गये।

दरअसल रविवार को गोगांवा पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर पश्चिम बंगाल, राजस्थान,उत्तरप्रदेश सहित तीन राज्यो के 8 आरोपीयो को गिरफ्तार कर 7 अवैध देशी पिस्टल जप्त किये थे। पकडे गये आरोपीयो में दो महिलाएं भी शामिल थी। आरोपीयो के पास से महाराष्ट्र की आर्डिनेंस फैक्ट्री में बने 65 जिंदा कारतूस भी पुलिस ने जप्त किये थे। आरोपीयो की रिमांड में पूछताछ और पुलिस विवेचना के दौरान करीब 50 किलोमीटर दूर सिगनुर के दूरस्थ पहाडी इलाके और जंगल में खूद एसपी धर्मवीर सिह की अगुवाई में दबिश हुई थी। फिलहाल पुलिस को आरोपी बंटी सिकलीगर की माॅ, भाई और रिश्तेदारों की भी तलाश है। सभी लोग फरार चल रहे है। माॅ के बैक एकाउन्ट में बाहर से पैसा भी आया है। पश्चिम बंगाल से लिंक का भी पता लगाया जा रहा है। बैक एकाउंट सहित पैसे के लेन देन के नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। पूछताछ और जाॅच में और भी खुलासे हो सकते है।

अवैध हथियार बनाने वाले सिकलीगर के पहली बार मकान तोडने की कार्यवाही से हडकंप मच गया है। मौके पर मौजूद एसडीएम ओमनारायाण सिह बडकुल ने बताया की एंटी माफिया अभियान के तहत बंटी सिकलीगर के मकान तोडने की कार्यवाही की गई। अवैध हथियार की तस्करी को लेकर एसपी की अगुवाई में छापामार दबिश के दौरान 10 पिस्टल जप्त किये गये थे।

अवैध काम करने वालो के खिलाफ मुहिम के तहत मकान तोडकर सबक सिखाने और एक संदेश देने को लेकर कलेक्टर के निर्देश पर कार्यवाही हुई है। अवैध हथियार के तस्कर ने अवैध कब्जा कर मकान में अवैध हथियार बनाता था।

Share to...