April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पतंग की तरह आसमान में उड़ा टेंट, लोगो ने उड़ने से रोकने का किया प्रयास, तेज बवंडर से शादी में मची अफरातफरी

खरगोन: मप्र के खरगोन जिले के झिरन्या थाना क्षेत्र के कुसुंबिया गांव में शादी की खुशियां उस समय काफुर हो गई जब आसमान में मचे बवंडर से शादी समारोह में लगा 45 बॉय 45 का टेण्ट, मंडप और खाने का टेंट 200 फीट ऊंचाई तक पतंग की तरह उड़ गए। टेंट को पकड़कर कुछ लोगों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन तेज हवा आंधी बंवडर की गति इतनी तेज थी की लोग भी देखकर भाग खड़े हुए।

इस दौरान मची अफरातफरी में बाराती और घराती भी भागे। यह दृश्य देखकर शादी में पहुंचे लोग भी दंग रह गए। कुछ लोगो ने अपने मोबाइल में इस दृश्य को कैद कर लिया। एक बड़ा टेंट, 11 केवी की विद्युत लाइन के तारों पर गिर गया। ग्रामीणों ने तत्काल बिजली सप्लाय बंद कराया। हलाकि सुखद और राहत वाली खबर है की कोई भी जनहानि नही हुई।

खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर झिरन्या थाना क्षेत्र के कुसुम्बिया गांव में जबरदस्त बवंडर आया। अचानक आए बवंडर के दौरान शादी की तैयारी में लगे लोग समझ पाते इससे पहले बवंडर ने 45 बाई 45 के टेंट, मंडप और खाने के टेंट को अपनी चपेट में ले लिया। लोहे के पाइप पकड़कर लोगों ने टेंट को उड़ने से रोकने का प्रयास किया लेकिन बवंडर की गति देखकर बराती और घराती टेंट छोड़कर भागे। बवंडर टेंट को 200 फ़ीट ऊंचाई तक उड़ा ले गया। इस दौरान शादी समारोह में लगे कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया और ये वीडियो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है। करीब 200 फीट ऊंचाई तक उड़ने के बाद एक बड़ा टेंट 11 केवी की विद्युत लाइन के तारों पर गिर गया। ग्रामीणों ने तत्काल बिजली सप्लाय बंद कराया। जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

हालांकि लोहे के कई पाइप सहित टेंट गिरने के चलते अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

दरअसल गांव के टेरसिंह सुमाल की बेटी ज्योति का विवाह था और इस अवसर पर खेत में टेंट लगाया गया था। ग्राम पिछड़िया निवासी दूल्हा राकेश अपनी बारात लेकर पहुंचा था और लग्न के बाद मेहमानों को भोजन कराने की प्रक्रिया शुरू हुई हो रही थी। इस दौरान बवंडर ने शादी समारोह की व्यवस्था को चरमरा दिया हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Share to...