April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मोबाइल लुटेरों के साथ मोबाइल दुकान संचालक गिरफ्तार, 17 मोबाइल बरामद, शोक पूरा करने करते थे मोबाइल लूट

इंदौर: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार मोबाइल लूट की वारदातें बढ़ती जा रही। आए दिन सड़क से राह चलते राहगीरों और बाइक सवारों से बदमाश मोबाइल छीनकर भाग जाते हैं और घटना को अंजाम देते हैं। इसी तारतम्य में विजयनगर पुलिस द्वारा मोबाइल लूटने वाले 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से 17 एंड्रॉयड मोबाइल फोन सहित एक मोबाइल दुकान संचालक को भी गिरफ्तार किया गया है जो कि मोबाइल फोन के आईएमआई नंबर बदलकर आरोपियों को दे दिया करता था।

दरअसल इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में रहने वाली एक फरियादी युवती द्वारा पुलिस थाने आकर शिकायत दर्ज कराई थी, कि वह अपने हॉस्टल से निजी काम से निकली थी कि तभी एक एक्टिवा पर आए 3 बदमाश उसका मोबाइल छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से सक्रियता दिखाते हुए तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगाले और 3 दिनों में पूरी लूट का खुलासा कर दिया।

जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पकड़ाये तीन बदमाशों के पास से कुल 17 लुटे हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। वही बदमाशों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह यह मोबाइल एक दुकान पर ले जाकर दुकानदार को दे दिया करते थे। जिसके बाद दुकानदार इन मोबाइल के लॉक बदलकर कर आईएमआई नंबर भी परिवर्तन कर दिया करता था और उसके बाद इन्हें महंगे कीमत में बेच दिया जाता था।

इन लुटे हुए मोबाइलों कों बेचकर आये रुपये से बदमाश अपने शौक पूरे किया करते थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में बदमाशों को रिमांड पर लेकर शहर में हुई अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस द्वारा कोई बड़ी वारदात का खुलासा होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

Share to...