देश के विभिन्न हिस्सों में कुछ दिनों से भूकंप के झटके लगातार महसूस किए जा रहे हैं। आज सुबह राजस्थान के बीकानेर में फिर भूकंप के झटके लगे हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.2 की रही। भूकंप के ये झटके तड़के 2 बजकर 16 मिनट पर महसूस किए गए और इसका केंद्र बीकानेर से 516 किमी. दूर पश्चिम में रहा। इसमें किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
बीते मंगलवार को ही भारत के कई राज्यों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.6 थी। मंगलवार रात आए इस भूकंप का असर दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड समेत पूरे उत्तर भारत में रहा।भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदू कुश क्षेत्र था। इन झटकों के बाद लोग दहशत में आ गए और अपने अपने घरों से बाहर आ गए। हालांकि, गनीमत रही कि अब तक देश से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई थी।
आज राजस्थान के बीकानेर में आये भुकम्प के झटकों से लोगो मे दहशत फैल गई। कई ईलाको में लोग घरों से बाहर आ गए हालांकि कोई जानमाल के नुकसान की खबर अभी तक नही आई हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में लगातार आ रहे भूकंप के झटकों ने लोगो को दहशत के साथ ही सोच में ला दिया हैं कि लगातार भूकंप के झटके क्यों आरहे हैं। क्योंकि बीते दिनों तुर्की में आये तीव्र भूकंप के बाद लाखों लोग प्रभावित हो चुके है जिसको लेकर लोग दहशत में हैं।

More Stories
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में ऊर्जा विभाग बना नबंर-1 : ऊर्जा मंत्री तोमर
इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, 12 मकान हटाए गए
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश (जम्प) द्वारा राज्य स्तरीय पत्रकार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन