भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 टेस्ट मैचों की खेली जा रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया हैं। टीम इंडिया ने दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन ही ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।
दूसरे टेस्ट मैच का तीसरे दिन का खेल शुरू होते ही ऑस्ट्रेलिया को झटका लगा और पहले ओवर में विकेट गिर गया फिर विकेट गिरने का सिलसिला ऐसा शुरू हुआ कि ऑस्ट्रेलिया देखता रह गया और पूरी टीम 113 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत को जीत के लिए 115 रनों का लक्ष्य मिला।
दूसरे टेस्ट को जीतने के लिए भारत को 115 रनों का लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को 6 रन पर पहला झटका लगा। के एल राहुल को बी लियोन ने चलता कर दिया। टीम इंडिया की और से कप्तान रोहित शर्मा ने 31 रन,विराट कोहली 20 रन और श्रेयस अय्यर ने 12 रन बनाएं।पुजारा 31 रन और भरत 23 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम इंडिया को 6 विकेट से जीत दिला दी।
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की थी और अपनी पहली पारी में 263 रन बनाए थे। जवाब में टीम इंडिया ने पहली पारी में 262 रन बनाए। पहली पारी में कंगारू टीम को 1 रन की लीड मिली थी। दूसरी पारी में टीम इंडिया की बॉलिंग ज़बरदस्त रही और ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 113 पर सिमट गई। ऐसे में भारत को दिल्ली टेस्ट जीतने के लिए 115 रनों का टारगेट मिला।
दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा ने अपना सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग फिगर भी हासिल किया, उन्होंने 42 रन देकर 7 विकेट झटके। इससे पहले उनका बेस्ट फीगर 48 रन देकर 7 विकेट था, जो इंग्लैंड के खिलाफ था।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त