हीना तिवारी,उज्जैन: पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर आज सुबह बाबा महाकाल की भस्मारती में शामिल हुए और बाबा महाकाल से देशभर की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान गर्भगृह के बाहर से बाबा का पूजन अभिषेक भी किया।
विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार मे छोटे से लेकर बड़े नेता, अभिनेता अपनी अर्जी लगाने पहुंचते है। महाकाल महालोक बनने के बाद बड़ी संख्या में वीआईपी और वीवीआईपी बाबा महाकाल दर्शन पूजन के लिए पहुँच रहे हैं।
जहां आज सुबह बाबा महाकाल की भस्मारती में पूर्व क्रिकेटर ओर संसदीय सदस्य गौतम गंभीर भी बाबा महाकाल के दरबार मे मत्था टेकने पहुंचे। जहा भस्मारती में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद लिया। गर्भ गृह में प्रवेश बंद होने के चलते गर्भगृह के बाहर से गौतम गंभीर ने बाबा का पूजन अभिषेक किया।
बाबा महाकाल के दर्शन पूजन के बाद उन्होंने चर्चा में कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन करने से मन को शांति मिलती है। सब पर बाबा महाकाल का आशीर्वाद है। देश में शांति रहे देश आगे बढ़े यही कामना है। मैं यहां आया हूँ बड़ी शांति मिली हैं। बाबा के दर्शन से धन्य हो गया हूं। यहां आकर बड़ी आत्मीय शांति मिली हैं।

More Stories
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साबित किया बहुमत, विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पारित
मौसम विभाग ने मप्र, यूपी सहित 10 राज्यों में दो दिन लू का येलो अलर्ट जारी
यूपी एटीएस ने बड़ी आतंकी साजिश का किया भंडाफोड़, 2 युवकों को किया गिरफ्तार