April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

शिव नवरात्रि के चौथे दिन बाबा महाकाल का छबिना स्वरूप में किया गया आकर्षक श्रृंगार

हीना तिवारी,उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल मंदिर में शिव नवरात्रि पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं। शिव नवरात्रि में बाबा का प्रतिदिन अलग अलग रूपो में श्रृंगार किया जा रहा हैं। बड़ी संख्या में भक्त बाबा के दर्शन पूजन के लिए महाकाल मंदिर पहुँच रहे हैं। आज शिव नवरात्रि के चौथे दिन भगवान महाकाल का छबिना स्वरूप में श्रृंगार किया गया। बाबा ने आज छबिना स्वरूप जिसे मुखाग्र दर्शन भी कहा जाता है के रूप में दर्शन दिए।

विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्रि से पूर्व 9 दिन तक शिव नवरात्रि का उत्सव मनाया जाता है। इसी क्रम में आज चौथे दिन बाबा महाकाल का छबिना स्वरूप में विशेष शृंगार किया गया। बाबा के इस रूप में दर्शन कर भक्त धन्य हो गए। छबिना रूप में बाबा का आकर्षक श्रृंगार देख भक्त अभिभूत हो गए। वही मन्दिर प्रांगण में महिलाओं ने मेहंदी की रस्म निभाकर मंगल गीत गाए ओर नाचते हुए विवाह की खुशियां मनाई। महिलाओ ने ढोल बजाते हुए भजन गाये मंगल गीत गाए ओर नाच कर खुशिया मनाई जा रही। बड़ी संख्या में भक्त बाबा के दर्शन पूजन के लिए मन्दिर पहुँचे जिसमें स्थानीय भक्तो से ज्यादा बाहर से आने वाले संख्या रही। बाबा महाकाल के दरबार मे महाशिवरात्रि के पूर्व शिव नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा हैं।

Share to...