लोकसभा में उद्योगपति गौतम अडानी को लेकर राहुल गांधी ने जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। जमकर विवाद देखने को मिल रहा हैं। राहुल गांधी के उस भाषण के बाद असंसदीय टिप्पणी के लिए राहुल को लोकसभा द्वारा नोटिस भी दिया जा चुका है। अब उस नोटिस पर राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनकी तरफ से जोर देकर कहा गया है कि उन्होंने संसद में कुछ भी गलत नहीं बोला है, लोग चाहे तो गूगल भी कर सकते हैं।
राहुल गांधी का कहना हैं कि कुछ दिन पहले मैंने सदन में पीएम मोदी और अडानी के रिश्ते पर एक स्पीच दी थी। काफी शांति और तहजीब से मैंने अपनी बात रखी थी, कोई खराब भाषा का इस्तेमाल नहीं किया था। मेरी तरफ से सिर्फ कुछ तथ्य सामने रखे गए थे। मैंने बताया था कि कैसे अडानी पीएम के साथ विदेश दौरे पर जाते थे और फिर उन्हें बड़े कॉन्ट्रैक्ट मिल जाते थे। किस तरह से 30 फीसदी एयरपोर्ट ट्रैफिक अडानी द्वारा कंट्रोल किया जा रहा है।
राहुल गांधी ने दावा किया है कि उनकी पूरी स्पीच को एडिट कर दिया गया था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अभी तो ऐसा लगने लगा है कि अडानी और अंबानी की बात करना ही पीएम का अपमान है।
राहुल गांधी द्वारा दिये गए भाषण के बाद से ही पीएम का अपमान मानकर इस पर विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा हैं।

More Stories
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण