April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

धाराखोह के पास मजदूरो से भरा पिकअप वाहन पलटा 17 घायल 2 मजदूर गंभीर

विनोद पातरिया,बैतूल: बैतूल जिले के धाराखोह के पास सोमवार दोपहर करीब 1 बजे मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पिकअप सवार 17 मजदूर घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। वही दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

घोड़ाडोंगरी अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार धाराखोह के पास मजदूरों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 17 मजदूर घायल हुए हैं। जिन्हें घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं दो मजदूरों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

घायल मजदूर सोहन उइके ने बताया घोड़ाडोंगरी तहसील के फुलगोहान एवं दुधावानी गांव की 40 मजदूर पिकअप में सवार होकर रेलवे ट्रैक पर काम करने के लिए धाराखोह जा रहे थे। इसी मMदौरान धाराखोह के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई हादसे में 17 मजदूर घायल हो गए। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Share to...