विनोद पातरिया,बैतूल: मप्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मप्र के बैतूल जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ जिसमें 40 लोग घायल हो गए।सभी को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया जहाँ सबका ईलाज जारी है वही पुलिस जांच में जुटी हुई हैं।
दरअसल मप्र के बैतूल जिले के भीमपुर ब्लॉक के डोडाजाम के पास ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने से उसमें सवार महाराष्ट्र के 40 श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें 5 को गंभीर चोट आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के धारणी, चिपौली समेत अन्य गांवों के लोग भैंसदेही के गुप्तवाड़ा मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर सोमवार सुबह जा रहे थे। भीमपुर के कुनखेड़ी–डोडा जाम के पास सुबह करीब चार बजे ट्रैक्टर चालक रास्ता भटक गया। वह ट्रैक्टर को भैंसदेही मार्ग के बजाय उत्तरी घाट की ओर ले गया। घाट में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर में सवार सभी लोग घायल हो गए। जैसे तैसे डायल 100 को सूचना दी गई। इसके बाद सभी घायलों को भीमपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया।
मोहदा चौकी प्रभारी संतोष टेकाम ने बताया कि धारणी महाराष्ट्र के लगभग 40 श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर गुप्तवाड़ा स्थित देव स्थल दर्शन के लिए जा रहे थे। अचानक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। भीमपुर से कुनखेड़ी डोडाजाम के उत्तरी घाट में हादसा हुआ है। भीमपुर से करीब 35 किमी की दूरी होने और मोबाइल का कवरेज भी मौके पर नही था। हादसे में महाराष्ट्र के धारणी समेत अन्य जगह के लोग घायल हुए हैं। घायलों में काबू बाई पति रामकिशन भिलवाकर 45 वर्ष, लखभाय पति मोहन कासडेकर उम्र 35 वर्ष, सुगंती पति बापूराव जाम्बेकार ,भूजीलाल ठिकारे , काल्या भैयालाल भिलावकर ,रविन्द्र रामलाल कडेकर , राजेन्द्र रामलाल उम्र 8 वर्ष, सुमन पति रामलाल, रमेश पिता लालजी सिलेकार ,सुन्दर बाई पति हिरालाल ,हीरा पति लच्छू सेलेकर, चंद्रा बाई सैलेकर, करीना छोटेलाल ,सलिता रमेश, सचिन रामा, चरकाय बाई पति रामचन्द्र पाठक, अकला बाई मंशाराम पिता गंगाराम, सुन्दर बाई गंगाराम, ओमप्रकाश रामा, शिकारी ओमकार, लक्ष्मन सोमा, रामा सोना, लखन लाल, रामचन्द, सुंदा बाई, वैष्णवी मुकेश दो साल, बुंदिया बाई, बेबी बाई, शांति बाई और प्यारे लाल घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर भैंसदेही विधायक भी अस्पताल पहुंच गए और घायलों और अन्य लोगों से इलाज के बारे में बात की है।
वही पुलिस हादसे के कारण जानने में जुटी है साथ ही मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही हैं।

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर