April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

तुर्की में भूकंप के तेज झटके, कई इमारतें ढही करीब 15 की अब तक मौत भारी नुकसान की आशंका

भूकंप ने एक बार फिर कहर ढाया है। तुर्की में आये भूकंप से हाहाकार मच गया है। कई लोग इस प्राकृतिक आपदा में आहत हुए है। फिलहाल राहत व बचाव कार्य किये जा रहे हैं।

तुर्की में सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.9 मापी गई हैं। भूकंप से दक्षिण पूर्व तुर्की में भारी नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं। यहां कई इमारतें भूकंप के चलते गिर गईं। इतना ही नहीं अब तक 16 इमारते ढही है वही 15 लोगों के मौत की भी खबर है। उधर, सीरिया में भी भूकंप से कई इमारतें ढह गईं।

बताया जा रहा है कि तुर्की में भूकंप स्थानीय समय के मुताबिक, सुबह 04:17 बजे आया। इसकी गहराई जमीन से 17.9 किलोमीटर अंदर थी। भूकंप के झटके तुर्की के गाजियांटेप के पास महसूस किए गए। भूकंप के तेज झटकों में कई इमारतें ढह गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 15 लोगों के मौत की खबर सामने आई है। फिलहाल राहत बचाव कार्य जारी हैं। भारी संख्या में लोगो की भीड़ के साथ ही राहत बचावकर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में जोर शोर से लगे हुए हैं।

Share to...