April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

खाटूश्याम बाबा भक्तो के लिए खुशखबरी, कल 6 फरवरी शाम 4.15 बजे से मंदिर में भक्त कर सकेंगे दर्शन

देश भर में खाटू श्याम बाबा के भक्तो को जिस घड़ी का इंतजार था उसको लेकर आज खाटू श्याम बाबा के लाखों करोड़ों भक्तो के लिए आज खुशखबरी आई हैं। बाबा श्याम के मंदिर खुलने का इंतजार खत्म होने वाला हैं। श्री श्याम मन्दिर खाटूश्याम जी के दर्शन के लिए कल से आम भक्तो के लिए खोल दिया जाएगा।

करीब 85 दिनों से बंद रहने के बाद खाटूश्याम बाबा मंदिर कल 6 फरवरी शाम 4 बजकर 15 मिनट से भक्तो के दर्शन के लिये फिर से शुरू कर दिया जाएगा। कल शाम से बाबा के दर्शन आम श्रध्दालु कर सकेंगे।

विदित हो कि 22 फरवरी से खाटूश्याम बाबा का लक्खी मेला शुरू होने वाला हैं जो 4 मार्च तक चलेगा। मेले को लेकर भी तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी है। मेले में लाखों भक्तो के आने की संभावना है।

खाटूश्याम मन्दिर 13 नवंबर से बंद है। मन्दिर के विस्तार के लिए मंदिर में निर्माण कार्य शुरू हुए जिसको लेकर आम भक्तो के मंदिर दर्शन बंद करने का मन्दिर समिति ने फैसला लिया था। अब विकास कार्य पूर्ण होने के बाद कल से बाबा का मंदिर आम भक्तो के लिए शुरू होने जा रहा हैं।

Share to...