झारखंड के धनबाद में आशीर्वाद टावर में भीषण आग लगी है। आग लगने से पूरी बिल्डिंग में अफरा-तफरी मच गई है। बता दें कि शहर के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के शक्ति मंदिर के पास आशीर्वाद टावर में मंगलवार की शाम भीषण आग लग गई। जिसके बाद लोगो में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक इस घटना में अब तक 5 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
यह आग धीरे-धीरे भयावह रूप लेती जा रही है। दमकल की तमाम कोशिशों के बाद भी अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आशीर्वाद टावर में कितने लोग फंसे हुए हैं, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है। बिल्डिंग में लगी आग दूर से ही दिख रही है।
फिलहाल मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद है। दमकल कर्मियों के द्वारा आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं साथ ही आसपास के रहवासियों द्वारा भी आग बुझाने में मदद की जा रही है। आग की भयावहता इतनी है कि कई दूर किलोमीटर दूर से ही आग की लपटें उठती दिखाई दे रही है। रहवासी बिल्डिंग में आग लगने से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस व पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। फिलहाल मोके पर राहत व बचाव कार्य किया जा रहा है। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। बिल्डिंग में कितने लोग फंसे हुए हैं यह जानकारी अभी तक नहीं लग पाई है। आशंका है कि बिल्डिंग में कई लोग फंसे हुए हैं फिलहाल आग बुझाने के प्रयास जारी है।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त