देश का आम बजट 2023 आज पेश होने वाला हैं। देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे वित्त वर्ष 2023-24 का वित्तीय लेखा-जोखा पेश करेंगी। पूरे देश की निगाहें बजट में की जाने वाली घोषणाओं पर लगी हैं। दरअसल, ये बजट मौजूदा केंद्र सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है। इस लिहाज से लोगों की उम्मीदें भी इससे अधिक है कि सरकार उन्हें क्या तोहफा देने जा रही है?
बजट को लेकर देशवासियो को बहुत उम्मीदें हैं। बढ़ती महंगाई को लेकर लोगो को खासी उम्मीदे हैं कि बजट में खास छूट मिलेगी। टैक्सपेयर्स को टैक्स स्लैब में छूट की उम्मीद है की टेक्स में छूट मिलेगी। इसके साथ ही मध्यम वर्ग के लोगो को खासी उम्मीदे हैं किउनके लिए इस बजट में कुछ न कुछ खास रहेगा उनके लिए साथ ही किसानों के लिए भी राहत वाली बजट में खबर रहेगी।
देखना होगा की निर्मला सीतारमण बजट में किस किस की उम्मीद पर खरी उतरती हैं। उनके द्वारा पेश कियेजाने वाले बजट से गरीबो के साथ ही मध्यम वर्ग को कितना फायदा होता है।
आज सुबह 11 बजे सीतारमन बजट पेश करेंगी। निर्मला सीतारमण आज 5वीं बार बजट पेश करेगी।
वित्तमंत्री सीतारमण बजट पेश करने से पहले सुबह राष्ट्रपति भवन पहुँची और राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु से बातचीत की बजट को लेकर जानकरी दी। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने आम बजट को औपचारिक मंजूरी दे दी हैं।

More Stories
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन