April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

ज्वेलर्स दुकान में लगी भीषण आग, लाखो रुपये के नुकसान की आशंका

विनोद पातरिया,बैतूल: मप्र के बैतूल जिले के पाथाखेड़ा के शीतला ज्वेलर्स में शनिवार रात करीब 9.30 बजे भीषण आग लग गई। आग लगते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पाथाखेड़ा फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुट गई। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दो फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

आग शॉर्ट सर्किट से लगने की जानकारी सामने आई है। जिसके चलते पूरे शहर की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई थी।
पाथाखेड़ा पुलिस चौकी के एएसआई मुजफ्फर हुसैन ने बताया बीती रात पाथाखेड़ा के शीतला ज्वेलर्स में आग लग गई थी। दो फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। आग से कितना नुकसान हुआ है आज मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर सूची तैयार की जाएगी। आग शॉर्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा है।

पाथाखेड़ा में शीतला ज्वेलर्स काफी प्रसिद्ध है। यहां आग लगते ही मौके पर सैकड़ों की संख्या में आस पड़ोसी और रहवासी इकट्ठे हो गए। अच्छी बात यह है कि अब तक कोई भी जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली। शीतला ज्वेलर्स और आसपास के मकानों से धुआं उठता रहा।

गौरतलब है कि पाथाखेड़ा क्षेत्र में झुग्गी बस्तियां है। यहां पर आग लगते ही, एक दो नहीं, बल्कि में कई मकानों के आग के जद आने की पूरी संभावना बनी रहती है। लेकिन दमकल कर्मियों की सूझबूझ से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। शीतला ज्वेलर्स पाथाखेड़ा में आग कैसे लगी यह भी जांच का विषय है।

Share to...