April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री पर जानलेवा हमला, एएसआई ने मारी गोली हालत गंभीर

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास पर झारसुगुड़ा जिले के बृजराजनगर के पास हमला जानलेवा हमला किया गया। उन्हें गांधी चौक के पास एक पुलिसकर्मी एएसआई ने गोली मार दी। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य मंत्री नब दास एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री नब दास जब अपनी गाड़ी से बाहर निकले तभी ASI ने उनके ऊपर फायरिंग कर दी। हालांकि पुलिस कर्मचारी ने उन पर फायरिंग क्यों की गई, इसकी वजह अबतक सामने नहीं आई है। घटना के बाद नाबा दास को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर है उन्हें भुवनेश्वर के लिए एयरलिफ्ट किया गया हैं।

को कथित रूप से करीब से गोली मारी गई है। इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा उपायों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं क्योंकि नाबा दास को पुलिस सुरक्षा भी प्रदान की गई थी।

ओडिशा के कैबिनेट मंत्री पर फायरिंग करने वाले पुलिसकर्मी की पहचान गोपाल दास के रूप में हुई है, जोकि गांधी चौक में एएसआई के रूप में तैनात था। जानकारी के मुताबिक, एएसआई गोपाल दास ने अपनी रिवॉल्वर से नब दास पर 4 से 5 राउंड गोली चलाई। गोली मारने वाले हमलावर को पकड़ लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। नाबा दास की हालत बहुत गंभीर है, उन्हें भुवनेश्वर के लिए एयरलिफ्ट किया जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री नब दास पर जानलेवा हमले की जांच ओडिशा क्राइम ब्रांच करेगी। ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि मैं इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से स्तब्ध हूं मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं और नाबा दास के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। इस केस की जांच के लिए मैंने क्राइम ब्रांच के सीनियर अधिकारियों को मौके पर जाने के आदेश दे दिए हैं।

Share to...