April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भोपाल में चल रहा करणी सेना का आंदोलन हुआ समाप्त,18 सूत्रीय मांगों पर सहमति के बाद हुआ खत्म आंदोलन

भोपाल:प्रदेश की राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में रविवार से चल रहा करणी सेना परिवार का आंदोलन सहकारिता विभाग मंत्री अरविंद भदौरिया से मुलाकात कर आश्वासन के बाद समाप्त हो गया हैं। सरकार से 18 सूत्रीय मांगों पर बनी सहमति के बाद आंदोलन समाप्त हो गया हैं।

आज भोपाल के जंबूरी मैदान पर अनशन कर रहे करणी सेना परिवार के पास सरकार के सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया मिलने पहुँचे। मंत्री ने करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर से चर्चा की। चर्चा के दौरान मंत्री ने बताया कि ज्ञापन में 22 मांगो में से 18 सूत्रीय मांगों पर सहमति बनी हैं। इन मांगों पर विचार के लिए 3 अधिकारियों 3 मंत्रियों की कमेटी बनाई गई हैं। कमेटी 2 महीने में इन 18 मांगों पर अपनी रिपोर्ट देगी। कमेटी गठन के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया ने करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर को जूस पिलाया और अनशन समाप्त कराया।

Share to...