हीना तिवारी,उज्जैन: फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा एक कार्यक्रम में शामिल होने उज्जैन पहुँचे हैं। बाबा महाकाल की नगरी में उज्जैन आगमन पर अभिनेता आशुतोष राणा ने आज महाकाल मंदिर पहुँचकर बाबा महाकाल के दर्शन लाभ लिए।
अभिनेता राणा ने मंदिर पहुँचकर गर्भगृह में बाबा महाकाल के दर्शन पूजन कीए। इस दौरान उन्होंने गर्भगृह में बैठ कर शिव तांडव का गान भी किया। महाकाल दर्शन करने के बाद महाकाल महालोक भी देखा और जमकर तारीफ भी की।
फ़िल्म अभिनेता आशुतोष राणा उज्जैन में एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे हुए है।
दरअसल उज्जैन में आशुतोष राणा का आगमन होता रहता है, और जब भी आशुतोष राणा उज्जैन आते है बाबा महाकाल मंदिर अक्सर दर्शन के लिए पहुँचते हैं और बाबा के दर्शन लाभ लेते हैं।
राणा ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि यह अद्भुत आनंद का विषय है कि जब भी यहां आते है दर्शन करने से परम् सुख आनंद मिलता है पर पिछले 2 साल कोरोना के कारण ऐसे ही निकल गए आना नही हुआ पर अब नया साल है 2023 है तो आकर दर्शन कर अद्भुत आनंद प्राप्त हुआ हैं। साथ ही महाकाल मंदिर के विस्तारीकरण के बाद बने महाकाल महालोक की भी जमकर तारीफ की।

More Stories
प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर व अभिनेत्री शुभांगी दत्त बाबा महाकाल की भोग आरती में हुए शामिल
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त