बड़वानी: मप्र के बड़वानी में महिला जिला अस्पताल में एक महिला ने आपस में जुड़ी हुई दो बच्चियों को जन्म दिया। दोनो जुड़वा शरीर से जुड़ी हुई बच्चियों को सांस लेने में दिक्कत आने के चलते इंदौर रैफर किया गया हैं। महिला की यह पहली डिलेवरी थी । ऑपरेशन से हुई डिलेवरी में महिला ने आपस मे जुड़ी हुई दो बच्चियों को जन्म दिया हैं।
दरअसल बड़वानी जिले के सिलावद के पास ग्राम रेहगुन निवासी महिला अनिता पति आशु को सोमवार रात को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेणीमाता लेकर गए जहाँ से उन्हें महिला एंव प्रसूति जिला महिला अस्पताल बड़वानी रैफर किया गया। करीब 1 घण्टे बाद महिला की ऑपरेशन से डिलेवरी हुई। महिला ने आपस मे जुड़ी हुई दो जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया। दोनो जुड़ी हुई बच्चियों के जन्म के समय वजन 3.600 किलोग्राम था। बच्चियों को सांस लेने में दिक्कत आने के चलते इंदौर रैफर किया गया हैं।
डॉक्टर मनोज खन्ना ने बताया कि ये बड़वानी जिले का पहला मामला ऐसा सामने आया है जिसमे दो बच्चे शरीर से आपस में जुड़े हुए हैं। उच्च स्तरीय जांच के बाद दोनों बच्चियों को बेहतर ईलाज के लिए इंदौर रैफर किया गया हैं।
बता दे कि वर्ष 2020 में रेहगुन निवासी आशु से सुसतीखेड़ा निवासी अनिता का विवाह हुआ था। ये उनकी पहली संतान हैं। जिला अस्पताल सिविल सर्जन डॉ मनोज खन्ना ने बताया कि रात के 12 बजकर 9 मिनट पर महिला ने ऑपरेशन से हुई डिलेवरी के बाद शरीर से जुड़ी दो बच्चियों को जन्म दिया। जिसके बाद दोनों को स्टेबल कर आईसीयू में एडमिट कर आगे उपचार हेतु इंदौर रैफर किया गया हैं। दोनो बच्चे जन्म के समय स्वस्थ थे। ऐसे काफी दुर्लभ मामलों में ऐसा होता हैं जिसमे 2 बच्चे शरीर से आपस मे जुड़े रहते हैं। इनके जिंदा रहने की उम्मीदें कम रहती हैं। ऑपरेशन कर इनके जुड़े हुए शरीर को अलग किया जा सकता हैं।
बड़वानी जिले में संभवत यह पहला ऐसा मामला है जब किसी महिला ने शरीर से जुड़ी हुई 2 बच्चे को जन्म दिया है बच्चों को देखकर डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ भी हैरान नजर आया उस सभी से एक दुर्लभ मामला बता रहे हैं।

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा