April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मोती माता मेले में उमड़ी लाखो श्रध्दालुओं की भीड़

बुरहानपुर: बुरहानपुर जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर लोखंडिया में मोती माता मेले में उमड़ी आस्था की भीड़। 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओ ने माता के दर्शन कर 1 हजार क्विंटल प्रसादी चढ़ाई।

बुरहानपुर जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर ग्राम लोखंडिया में लगने वाले जिले के सबसे बड़े मोती माता मेले में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। पूर्णिमा पर लगने वाले इस 6 दिवसीय मेले के पहले दिन माता के दर्शन के लिए 3 लाख से ज्यादा भक्त पहुंचें। भीड़ के कारण 31 एकड़ में लगे मेले की 26 एकड़ मार्ग में भीड़ ही भीड़ नजर आई। ट्रस्ट अध्यक्ष लक्ष्मण झामु पवार ने बताया कि 121 साल से मेले का आयोजन किया जा रहा है। 6 दिवसीय मेले में पौष पूर्णिमा का विशेष दिन होता है। जिसमें माता का विशेष श्रृंगार कर आरती की गई एवं मंदिर पर ध्वज चढ़ाया गया।

मंदिर सचिव प्रकाश राठौड़ ओर मेला अध्यक्ष अशोक राठौड़ ने बताया मेला 31 एकड़ में लगा है,10 एकड़ पार्किंग व्यवस्था रही। जिसमें छोटी बड़ी तीन हजार दुकाने शामिल हुई है। ट्रस्ट सदस्य ईश्वर जाधव ने बताया कि पहले दिन मन्नत के अनुसार तुलादान का दौर चला। इसमें करीब 1 हजार क्विंटल मिठाई चढ़ाई गई। मेले के दूसरे दिन करीब ढाई लाख श्रद्धालुओं आने की संभावना है, मेले का समापन 10 जनवरी को होगा। 6 दिवसीय मेले मे करीब 6 लाख से ज्यादा श्रद्धालु माता के दर्शन करने आते हैं।

जिले के सबसे बड़े मेले को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस द्वारा लाखों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल लगाया गया है, साथ ही मंदिर समिति व मेला आयोजन समिति के द्वारा भी वॉलिंटियर्स भी लगाए गए हैं। मेले में सिक्योरिटी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। वहीं श्रद्धालुओं को मंदिर में माता के दर्शन के लिए दिक्कतों का सामना ना करना पड़े इसके लिए पुरुष पुलिसकर्मियों के साथ ही महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं जिसको लेकर व्यापक तैयारियां की गई है और सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Share to...