April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन में भारी मात्रा में हथियार बरामद

झारखंड: झारखंड में लोहरदगा पुलिस और सीआरपीएफ ने नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन में पेशरार के जंगल से हथियारों का जखीरा बरामद किया है। एसपी के नेतृत्व में यह सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अभियान में एक इंसास राइफल, एक एसएलआर और दो 303 राइफल, एक सेमी आटोमैटिक राइफल और 500 से अधिक गोलियां बरामद की गई हैं।

इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि विगत दिनों मुठभेड़ के बाद पकड़े गए नक्सली गोविंद बिरजिया की निशानदेही पर हथियार बरामद किए गए हैं। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की घेराबंदी तेज करते हुए सर्च ऑपरेशन जारी रखा है।

Share to...