उत्तर प्रदेश: यूपी एटीएस ने राजधानी लखनऊ से संदिग्ध आतंकी अजहरुद्दीन को गिरफ्तार किया है। वह सहारनपुर का रहने वाला है और जिहाद के नाम पर युवाओं को बरगला रहा था। एटीएस उससे पूछताछ कर रही है।संभावना जताई जा रही है कि कई बड़े खुलासे भी हो सकते हैं।
यूपी एटीएस ने 26 सितंबर को अलकायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) और न्यू-जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (JMB) मॉड्यूल के लुकमान को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही आतंकी नेटवर्क का खुलासा हुआ था। एटीएस ने लुकमान से जुड़े 10 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो अजहरुद्दीन का नाम भी सामने आया था। एटीएस की टीम लगातार उसकी तलाश कर रही थी। तभी उसके लखनऊ में छिपे होने की सूचना मिली इस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने उसे धर दबोचा।
पूछताछ में पता चला है कि संदिग्ध आतंकी अजहरुद्दीन नौजवानों को जिहाद चलाने फैलाने के नाम पर वीडियो और अन्य सामग्री मुहैया कराता था। अजहरुद्दीन और उसके आका लुकमान का नेटवर्क भारत में शरिया कानून लागू करने की कोशिश में था।

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर