April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

नागपुर स्थित संघ मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

नागपुर: महाराष्ट्र राज्य के नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। शनिवार को यहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी है, उसके बारे में पता किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस कंट्रोल रूम में दोपहर 1 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर महल इलाके में स्थित आरएसएस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी है।

मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा फोन कॉल आने के बाद एक बम निरोधक दस्ते (BDDS) और डॉग स्क्वॉयड टीम को बुलाया गया और कैंपस की जांच की गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

पुलिस ने एहतियात के तौर पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। पुलिस कॉल करने वाले की पहचान करने के लिए फोन नंबर की लोकेशन ट्रेस कर रही है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार संघ मुख्यालय में पहले से ही पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रहती है। सीआरपीएफ की एक टुकड़ी सुरक्षा में तैनात रहती है साथ ही नागपुर पुलिस का बाहरी सर्किल पर सुरक्षा का घेरा होता है। यहां पर वीडियोग्राफी या फिर किसी भी तरह के ड्रोन उड़ाने पर पहले से पाबंदी है।

शनिवार सुबह एक बार फिर आरएसएस मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। आसपास रहने वाले लोगों के मूवमेंट पर भी खास नजर रखी जा रही है।

Share to...