गुजरात के नवसारी जिले में शनिवार की सुबह नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। शनिवार की सुबह नेशनल हाईवे पर एक फॉर्च्यूनर कार और लग्जरी बस की भीषण टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई है जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक लग्जरी बस अहमदाबाद से वलसाड़ जा रही थी। बस नेशनल हाईवे पर नवसारी जिले के वेसवां गांव के समीप ही पहुंची थी कि सामने से आ रही फॉर्च्यूनर कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि फॉर्च्यूनर कार के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया
वाहन में फंसे लोगों को निकालकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने नौ लोगों को मृत घोषित कर दिया। सभी नौ मृतक फॉर्च्यूनर में सवार थे। फॉर्च्यूनर कार डिवाइडर पार करके गलत साइड में आ गई और सामने से आ रही लग्जरी बस से जा टकराई।
इस हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं डॉक्टर्स ने 30 घायलों में से 17 की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए वलसाड रेफर कर दिया हैं। एक घायल को सूरत रेफर किया गया है। अन्य 14 घायलों का उपचार नवसारी में ही चल रहा है हादसे के कारण को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
घटना के बाद मौके पर लोगो की भीड़ लग गई ओर अफरातफरी का माहौल हो गया। मोके पर पहुँची पुलिस ने स्थानिय लोगो की मदद से अस्पताल पहुँचाया गया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हैं।
हालांकि, माना जा रहा है कि फॉर्च्यूनर कार के ड्राइवर को झपकी आ गई होगी और इसी वजह से तेज रफ्तार कार सामने से आ रही बस से जा भिड़ी होगी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर