April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सीएम शिवराज की सौगात, खेल में बेहतर प्रदर्शन करने पर 10 खिलाड़ियो को एसआई 50 को आरक्षक पद पर नियुक्ति दी जाएगी कोचिंग के लिए मिलेंगे5 लाख सालाना

भोपाल: मध्यप्रदेश शिखर खेल अलंकरण समारोह एवं खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 मध्यप्रदेश के प्रतीक चिन्ह का अनावरण कार्यक्रम के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के खिलाड़ियों को बड़ी सौगात देने की घोषणा कर दी।

सीएम शिवराज ने ये कहा की खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्यप्रदेश के जो खिलाड़ी या टीम बेहतर प्रदर्शन करके पदक जीतेगी, अगली अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में कोचिंग के लिए उन खिलाड़ियों को 5 लाख रुपये साल दिया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा की ओलंपिक और एशियन गेम्स में पदक लाने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को डीएसपी और डिप्टी कलेक्टर के पद पर भी नियुक्त किया जाएगा। मध्यप्रदेश में हमने खेल क्रांति लाने की कोशिश की है। सभी बेटे बेटियों को विश्वास दिलाता हूं कि खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 10 खिलाड़ियों को सब-इंस्पेक्टर, 50 खिलाड़ियों को आरक्षक के पद पर नियुक्ति दी जाएगी।

आगामी वर्ष में एक बड़े आयोजन के बारे में बताते हुए सीएम शिवराज नहीं है कहा कि मध्यप्रदेश में मार्च माह से शूटिंग वर्ल्ड कप का आयोजन होगा, जिसमें दुनियाभर के शूटर्स अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने आयेंगे। मध्यप्रदेश में युवा नीति बन रही है और 13 जनवरी को भोपाल में युवा समागम होगा। इसमें मध्यप्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रतिनिधित्व करने वाले एक लाख युवा सम्मिलित होंगे।

खेल के क्षेत्र में मध्य प्रदेश और राजधानी भोपाल को एक बड़ी सौगात देते हुए सीएम शिवराज ने ये बताया कि भोपाल के बरखेड़ा नाथू में एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम का निर्माण कर रहे हैं। खेल अधोसरंचना के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
उन्होंने भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी विवेक सागर के बारे में बताया कि उनको डीएसपी पद पर नियुक्ति दी और उन्हें 1 करोड़ रुपये का भोपाल में मकान भी उपहार स्वरूप प्रदान किया है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स को लेकर कहा कि कि हमारे खिलाड़ी आगे बढ़े बढ़िया प्रतिस्पर्धा होगी खेल हमारे देश के खिलाड़ी के बीच में ही है, हम सब एक हैं पर हम चाहते हैं कि मध्यप्रदेश के खिलाड़ी इस प्रतिस्पर्धा में डटकर उतरे और मेडल लेकर आए और इतने मेडल लेकर आओ कि बांटते बांटते हाथ थक जाए। सभी खिलाड़ियों से पूछा बोलो खेलोगे जीतोगे। भोपाल में अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक बहुत बेहतर स्टेडियम का निर्माण कर रहे हैं। खेलों की अधोसंरचना खड़ी करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। खेल अकादमी के लिए मैं समझता हूं कि देश में सर्वश्रेष्ठ खेल अकादमी बनाने का काम हमने किया है।

कार्यक्रम में केंद्रीय खेल एंव युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर,यशोधरा राजे सिंधिया सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए।

Share to...