April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

देशभर की 363 नदियों का जल क्षिप्रा नदी में किया प्रवाहित, अंतरराष्ट्रीय जल महोत्सव का आगाज

उज्जैन:- बाबा महाकाल की नगरी में तीन दिवसीय अंतराष्ट्रीय जल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं। दरअसल पञ्च महाभूत की परिकल्पना को लेकर पर्यावरण की निति कैसी बने यह इस आयोजन का उद्देश्य है। यह आयोजन पञ्च तत्वों में से जल तत्व पर आधारित है। इसमें ऋषि मुनियों के ज्ञान को समाहित किया गया हैं। यह आयोजन जल शक्ति मंत्रालय और मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा किया जा रहा है।

27 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक होने वाले इस आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,आर एस एस प्रमुख डॉ मोहन भागवत शामिल होंगे।

आयोजन की शुरुआत से एक दिन पहले सामाजिक न्याय परिसर से एक कलश यात्रा निकाली गई जो की शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए शिप्रा नदी के तट पर पहुंची। यहाँ देश भर की 363 नदियों का जल कलश में रखा गया। इस यात्रा में विभिन्न प्रान्तों के कलाकारों ने भाग लिया और अपनी संस्कृति और लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी।

कलश यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से निकली जिसमे लोक कलाकार एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देते हुए निकले। शहर में जगह जगह यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

Share to...