दुनिया मे एक बार फिर कोरोना हाहाकार मचा रहा है। कई देशों में कोरोना मरीजो की संख्या बढ़ती जा रही साथ ही कोरोना से मौतों का आंकड़ा फिर बढ़ रहा है। जिसको लेकर भारत मे भी केंद्र सरकार अलर्ट पर हैं।
दुनियाभर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित करने के लिए राहुल गांधी को चिट्ठी लिखी थी। मंडाविया ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जाए, अगर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना संभव नहीं हो तो भारत जोड़ो यात्रा को देशहित में स्थगित किया जाए। इसको लेकर अब राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा है कि इन्होंने अब नया आइडिया निकाला है। मुझे लेटर लिखा है। यात्रा बंद करो क्योंकि कोविड आ रहा है।
राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अब यात्रा को रोकने के लिए बहाने बन रहे हैं। मास्क पहनो, यात्रा बंद करो, कोविड फैल रहा है।हिंदुस्तान की शक्ति से, सच्चाई से ये लोग डर गए हैं।ये सच्चाई है। यात्रा में हम 100 दिन से ज्यादा चले हैं, जिसमें हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई हर जात के लोग शामिल हुए।
राहुल गांधी ने कहा, “ये भी मत सोचो कि ये दिन बहुत दूर है।ये दिन दूर नहीं है।ये दिन आने वाला है, जिस दिन ये देश फिर मिलकर भाईचारे के साथ, मोहब्बत के साथ एकसाथ आगे बढ़ेगा। हम तोड़ने नहीं देंगे, जितनी कोशिश करनी है करो, पर हम इस देश को तोड़ने नहीं देंगे। ये जो यात्रा है कश्मीर तक जाएंगी।
इस बीच राहुल गांधी ने ट्वीट कर महंगाई, बेरोजगारी को लेकर सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने लिखा, “प्रधानमंत्री जी, दिल्ली की तरफ आ रहा ये जनसैलाब, महंगाई, बेरोज़गारी और नफ़रत के खिलाफ है।हम जनता का दर्द समझते हैं, तभी ₹500 का गैस सिलेंडर, सरकारी नौकरी और मुफ़्त इलाज दे रहे हैं. आज देश के 100 में 42 युवा बेरोज़गार हैं। क्या ‘हर घर बेरोज़गारी और गरीबी’ ही आपका ‘विकास’ है?”

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा