इंदौर:- प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर शहर में आगामी 8 से 10 जनवरी तक होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन को अब केवल 21 दीन बचे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रोज इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसी कड़ी में 17 दिसम्बर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह व महापौर पुष्यमित्र भार्गव दुनिया के 39 अलग-अलग देशों के 300 से ज़्यादा इंदौर के प्रवासी भारतीयों से चर्चा करेंगे।
खास बात यह भी है की इस मीटिंग में 100 से ज़्यादा एन आर आई ( इंदौरी) ओफ़ लाईन इस मीटिंग में मोज़ुद रहेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, ओर महापौर पुष्यमित्र भार्गव जिन लोगों से चर्चा कर सुझाव लेंगे उनमें राजीव नीमा शिल्पा भंडारी राजेश अग्रवाल ( लंदन), आशुतोष देशमुख (मोरिशस), राकेश भार्गव ,आनंद तिवारी शामिल है।
ग़ौरतलब है कि जनवरी में आयोजित होने वाला यह एनआरआई सम्मेलन मप्र शासन द्वारा संचालन न होकर केंद्र से जुड़ा है और दिल्ली से भी लगातार इस पर निगरानी की जा रही है। इस कार्यक्रम के दूसरे दिन 9 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी शामिल होने इंदौर आएंगे।
इंदौरीइधर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने हाल ही में शिकागो सहित अन्य देशों के इंदौरी प्रवासी भारतीयों से चर्चा की थी। अब 17 दिसम्बर को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ओर शिवराज सिंह चौहान डेढ़ सौ प्रवासी भारतीयों से वर्चुअल चर्चा करेंगे। उनके सा्थ महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी जुड़ेंगे। अलग-अलग इन देशों के इंदोरी प्रवासी भारतीयों में से कितने सम्मेलन में आएंगे, वे इंदौर से क्या उम्मीद करते हैं साथ ही अन्य बिंदुओ पर चर्चा होगी। इसके अलावा जो आने में सक्षम नही है उनसे आग्रह कर समाधान निकाला जाएगा। उनके इंदौर पधारने पर उन्हें पधारो महारे घर तहत भारतीय पद्धति से स्वागत सत्कार कर यहां घरों में पारिवारिक माहौल में ठहरने की व्यवस्था की जा रही है।

More Stories
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में ऊर्जा विभाग बना नबंर-1 : ऊर्जा मंत्री तोमर
इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, 12 मकान हटाए गए
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश (जम्प) द्वारा राज्य स्तरीय पत्रकार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन