विनोद पातरिया,बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल में मात्र 300 रुपये के लेनदेन में दो भाइयों में विवाद हो गया और बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी ।
बैतूल के कोतवाली थाना क्षेत्र के कुप्पा गांव में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी । बताया जा रहा है कि 36 साल के सुमन सिंह काकोडिया और उसके बड़े भाई रमेश काकोडिया का रात 9 बजे के आसपास गांव में पैसे को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद हाथापाई में बड़े भाई रमेश ने छोटे भाई सुमन के सर पर पाइप से हमला कर दिया ।
जिसमें छोटे भाई सुमन सिंह कि घर में सोते समय मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना गांव कोटवार को दी और गांव कोटवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पाढर पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा करने के बाद शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सुमन ककोडिया ने अपनी भाभी से 300 रुपये उधार लिए थे उसी को लेकर उसका बड़ा भाई रमेश विवाद करने आया था। इस दौरान हुई मारपीट में सुमन की मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी रमेश फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
मृतक का भाई के श्याम का कहना है कि दोनों नशे में थे पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ और बड़े भाई ने पाइप से सिर पर मार दिया जिससे छोटे भाई की मौत हो गई। वही इस मामले में अ कोतवाली टीआई अपाला सिंह का कहना है कि 300 रुपये के लेनदेन पर दोनों भाइयों में विवाद हुआ सिर पर चोट लगने के कारण छोटे भाई की मौत हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

More Stories
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में ऊर्जा विभाग बना नबंर-1 : ऊर्जा मंत्री तोमर
इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, 12 मकान हटाए गए
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश (जम्प) द्वारा राज्य स्तरीय पत्रकार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन