April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

नकली इंटरपोल पुलिस अधिकारी धराया, व्यापारी को लगाया लाखो का चूना

इंदौर: इंदौर क्राइम ब्रांच ने एबी रोड स्थित श्रीमाया होटल से नकली इंटरपोल अधिकारी को पकड़ा।आरोपी शहर के एक व्यापारी को उसकी अन्य बिल्डरों से फंसी रकम पुनः दिलाने का झांसा देकर आया था और उसी से करीब 3 लाख रुपये लेकर ठगी कर चुका था।
आरोपी ने इंटरनेशनल पुलिस आर्गेनाइजेशन का सदस्य बताकर व्यापारी से ठगी की वारदात को अंजाम दिया पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है और उससे फर्जी पुलिस कार्ड और पुलिस का बेच बरामद किया हैं आरोपी ने इंटरनेशनल पुलिस बेच व कार्ड इटली से बनवाया था। क्राइम ब्रांच ने आरोपी को एमआईजी थाना पुलिस को सौपा हैं।

एमआइजी थाना पुलिस को एक ऐसी फर्जी पुलिस अधिकारी की सूचना पर दबिश देने पर जो पुलिस के सामने आया जहां पुलिस आरोपी को देखकर भौचक्का रह गई। दरअसल खुद को इंटरनेशनल पुलिस ऑर्गेनाइजेशन का अधिकारी बताकर आरोपी विपुल शेफेड ने इंदौर के व्यापारी से संपर्क किया जहां व्यापारी को कई बिल्डरों से अपने पैसे लेना थे जिसकी वसूली को लेकर फर्जी इंटरपोल पुलिसकर्मी ने लिखित आवेदन लेकर वसूली करने के लिए व्यापारी से ₹3 लाख रुपए एवज में लिए व्यापारी को जब अपने साथ हुई ठगी की जानकारी मिली तो उसने तत्काल थाने पर इसकी शिकायत की।

मामले में पुलिस ने आरोपी विपुल शेफर्ड के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी मूलतः इलाहाबाद यूपी का रहने वाला है अभी बेतूल मे रह रहा है और इटली में किसी इंटरनेशनल पुलिस ऑर्गेनाइजेशन का कार्ड बनवाया था फिलहाल आरोपी से अन्य और भी वारदातों के मामले में पूछताछ की जा रही है वहीं उसके पास मिले आईडेंटिटी कार्ड और फर्जी पुलिस बैच की भी जानकारी जुटा रही है।

Share to...