इंदौर: दिल्ली की इंश्योरेंस कंपनी के बैंक खाते मैं फर्जी चेक लगा कर 35 करोड़ रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने सूचना के बाद बैंक में रुपये को स्टॉप कराकर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में किया प्रकरण दर्ज।
दरअसल मामला खजराना थाना क्षेत्र का है जहां स्टार चौराहे के पास स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में फर्जी चेक के माध्यम से एम,के दस्तूर इंश्योरेंस कंपनी के खाते में 35 करोड़ रुपए के फर्जी चेक लगाकर निकालने का प्रयास किया गया। इंश्योरेंस कंपनी द्वारा तत्काल स्थानीय पुलिस को संपर्क किया गया। मामले के बाद पुलिस बैंक पहुंची और पूरे रुपये को स्टॉप कराया गया। पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। वही सीसीटीवी फुटेज और फर्जी चेक खाताधारक जानकारी के बाद आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
वही पुलिस का मानना है कि इतने बड़े फ्रॉड में कहीं ना कहीं बैंक में जुड़े कर्मचारियों की भी भूमिका संदिग्ध है बिना कर्मचारी की मदद से इतने बड़े अपराध को अंजाम देना नामुमकिन था और जिस चेक को खाते में जमा कराया जाता उससे को दोबारा बिना किसी को बताए बैंक ने वापस लौटा दिया।

More Stories
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकी और सुरक्षा बलों में मुठभेड़, सेना के 3 जवान व 1 पुलिसकर्मी घायल
मानहानि केस में शिवसेना सांसद संजय राउत दोषी करार, 15 दिन की जेल के साथ 25 हजार जुर्माने की सजा