April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पिछली दीवाली से इस दीवाली कम रहा प्रदूषण, यह हो सकते हैं कारण

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पिछले वर्ष की दिवाली से इस वर्ष दिवाली पर 25 फीसदी प्रदुषण कम रहा हैं। इसका कारण भी साफ है कि इंदौरवासियों ने इस बार ग्रीन व कम पटाखो का इस्तेमाल किया तो वही साफ सफाई के कारण भी प्रदुषण में कमी देखने को मिली है ।

मौसम वैज्ञानिक की बात माने तो इस बार इंदौर शहर में काफी कम प्रदुषण रहा है जहां पिछली बार 198 के करीब प्रदूषण था तो वहीं इस बार 165 ही प्रदुषण दर्ज किया गया है। जो कि पिछली बार की तुलना में 25 फीसदी कम है। इसका कारण है कि या तो इस बार पटाखे कम चले है या फिर इंदौर की साफ सफाई का इसमे योगदान है क्योंकि जब धूल में आतिशबाजी की जाती है तो धूल उड़ कर पर्यावरण को बड़ी मात्रा में दुषित करती है। इसके साथ ही इंदौर के लोग भी पर्यावरण के प्रति काफी सतर्क है इसके कारण भी प्रदुषण इस बार बेहतर रहा है। तो वहीं कही ना कही ग्रीन पटाखो का भी योगदान रहा है।

Share to...