जम्मू कश्मीर में एक बार फिर एक बड़ी आतंकी घटना सामने आई। यहां डीजी जेल की बेरहमी से उनके घर मे ही हत्या कर दी गई गला रेतकर हत्या की गई हैं। आतंकी संगठन ने हत्या की जिम्मेदारी ली हैं।
जम्मू कश्मीर के DG जेल हेमंत के लोहिया की उनके घर पर हत्या कर दी गई। उनकी गला रेतकर हत्या की गई।उनके शरीर पर भी चोट के निशान मिले हैं। आतंकी संगठन TRF ने एचके लोहिया की हत्या की जिम्मेदारी ली है। पुलिस को शक है कि उनके नौकर ने इस हत्या को अंजाम दिया। नौकर यासिर जम्मू कश्मीर के रामबन का रहने वाला है और अभी फरार हैं।
पुलिस के मुताबिक, लोहिया का शव उनके घर पर संदिग्ध परिस्थिति में मिला था. इसके बाद पुलिस जांच में पता चला कि उनकी हत्या हुई है। पुलिस को उनके नौकर यासिर पर हत्या का शक है।डीजीपी दिलबाग सिंह ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि नौकर को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है, वह फरार है।
दिलबाग सिंह ने बताया कि आरोपी ने हेमंत के लोहिया के शव को जलाने की कोशिश की। लोहिया को अगस्त में ही जम्मू कश्मीर में महानिदेशक जेल के प्रमोट किया गया था। जम्मू के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, मुकेश सिंह ने लोहिया के घर का दौरा किया। उन्होंने बताया कि लोहिया के शरीर पर जलने के निशान और उनका गला कटा हुआ पाया गया।
पुलिस के मुताबिक, घटना स्थल की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पहले लोहिया की हत्या की गई. उनका गला काटने के लिए केचप की बोतल का इस्तेमाल किया गया. बाद में शव को आग लगाने की कोशिश की गई. लोहिया के घर के बाहर मौजूद गार्ड ने जब उनके कमरे में आग देखी, तब वे कमरे में गेट तोड़कर दाखिल हुए. कमरा अंदर से बंद था।
ADGP ने कहा कि शुरुआती जांच में यह मर्डर लग रहा है. नौकर फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।फॉरेंसिंक टीम भी जांच कर रही है।पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने लोहिया की मौत पर दुख जताया हैं।
आतंकी संगठन टीआरएफ ने एचके लोहिया की हत्या की जिम्मेदारी ली है. टीआरएफ का पीपुल्स एंटी फासिस्ट फोर्स नया आतंकी संगठन है. यह हाल ही में कश्मीर में गैर स्थानीय की हत्या समेत तमाम हमलों के लिए जिम्मेदार है। टीआरएफ ने बयान जारी कर कहा कि हमारे स्पेशल स्क्वायड ने जम्मू के उदयवाला में खुफिया ऑपरेशन को अंजाम देते हुए डीजी पुलिस जेल एचके लोहिया की हत्या कर दी। आतंकी संगठन ने कहा कि यह हाई प्रोफाइल ऑपरेशन्स की शुरुआत है।यह हिंदुत्व शासन और उनके सहयोगियों को चेतावनी है कि हम कहीं भी किसी पर भी हमला कर सकते हैं. यह गृह मंत्री को उनके दौरे से पहले छोटा सा गिफ्ट है। हम भविष्य में ऐसे ऑपरेशन्स जारी रखेंगे।
डीजी जेल की हत्या के बाद जम्मू में सनसनी फैल गई हैं। पुलिस के उच्च अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया हैं और फरार नोकर की तलाश की जा रही हैं।

More Stories
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकी और सुरक्षा बलों में मुठभेड़, सेना के 3 जवान व 1 पुलिसकर्मी घायल
मानहानि केस में शिवसेना सांसद संजय राउत दोषी करार, 15 दिन की जेल के साथ 25 हजार जुर्माने की सजा