इंदौर: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T20 तीन मैचों की सीरीज का अंतिम व तीसरा मुकाबला प्रदेश की आर्थिक राजधानी में 4 अक्टूबर होने वाला हैं। भारत-साउथ अफ्रीका मैच से पहले इंदौर में फर्जी टिकट बेचने वाले गिरोह के दो सदस्य को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 7 ओरिजिनल और 30 से ज्यादा नकली टिकट बरामद किये गए। आरोपी 4 से 5 गुना महंगे दाम पर टिकट बेच रहे थे।
मामला इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र का है पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने ग्राहक बनकर एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जहां खुलकर स्टेडियम में होने वाले भारत और साउथ अफ्रीका मैच की टिकटों की कालाबाजारी कर रहे थे। पकड़े गए आरोपी पुनीत तेजवानी और प्रणय मालपानी से 7 ओरिजिनल और 30 से भी अधिक डुप्लीकेट फर्जी टिकट बरामद किए हैं। आरोपी मैच के टिकटों को 4 से 5 गुना अधिक भाव में बेच रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए ग्राहक बनकर अपना जाल बिछाया था जहां ₹31000 में टिकट खरीदने की बात हुई थी और ₹5000 ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे। जैसे ही आरोपी पुलिस को टिकट देने के लिए पहुंचे घेराबंदी कर दोनों ही आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपी पुनीत तेजवानी अपोलो टावर में शॉप चलाता है तो वही प्रणब मालपानी बीमा एजेंट का काम करता है।
पकड़े गए दोनों ही आरोपियों से टिकट फर्जीवाड़ा बनाए गए डुप्लीकेट टिकट के बारे में भी पूछताछ कर रही है।

More Stories
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकी और सुरक्षा बलों में मुठभेड़, सेना के 3 जवान व 1 पुलिसकर्मी घायल
मानहानि केस में शिवसेना सांसद संजय राउत दोषी करार, 15 दिन की जेल के साथ 25 हजार जुर्माने की सजा