April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कुंदा नदी पर शहीदों व कोरोना काल मे दिवंगत लोगो की आत्मिक शांति हेतु सामुहिक तर्पण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अजय तिवारी,खरगोन: सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर खरगोन की कुंदा नदी के तट पर शहीदों और कोरोना काल में दिवंगत हुए लोगों की आत्मिक शांति के लिए सामूहिक तर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

खरगोन की कुंदा नदी के मां अहिल्या घाट पर सकल हिंदू समाज के तत्वाधान में सामूहिक तर्पण कार्यक्रम पंडित जगदीश ठक्कर ने संपन्न कराया। तर्पण करने वाले लोगों ने अपने अपने दिवंगत माता पिता और बंधुओं के साथ साथ देश के वीर शहीदों व महापुरुषों का तर्पण किया।

अखिल भारतीय संत और पुजारी समाज के जिला अध्यक्ष पंडित जगदीश ठक्कर ने बताया कि मनुस्मृति में तर्पण को पितृ यज्ञ बताया गया है और सुख संतोष की वृद्धि हेतु स्वर्गस्थ आत्माओं की तृप्ति के लिए तर्पण किया जाता है। तर्पण का अर्थ पितरों का आह्वान सम्मान और सुधा मिटाने से ही है इस दौरान ऐसे स्वर्गवासी लोग जिनका इस दुनिया में कोई नहीं है उनका भी तर्पण कार्यक्रम संपन्न कराया गया इस दौरान बड़ी संख्या में शहर के लोग मौजूद रहे।

Share to...