शारदीय नवरात्र आज से प्रारंभ हुए हैं। आज से नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र प्रारंभ,9 दिनों तक देवी आराधना में लीन रहेंगे भक्त, नवरात्रि के पहले दिन से ही आज अल सुबह से देवी मंदिरों में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अल सुबह से भक्त मंदिरों में पहुंच रहे हैं और माता रानी के दर्शन पूजन का लाभ ले रहे। कोरोना काल के बाद पहली बार मंदिरों में कोई पाबंदी नहीं है। सभी पाबंदी हटने के बाद इस वर्ष नवरात्र का पर्व भक्तों के द्वारा हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। पाबंदी हटने के बाद नवरात्र पर्व को लेकर भक्तों में खासा उत्साह नजर आ रहा है आज पहले नवरात्र से ही बड़ी संख्या में भक्त अलसुबह से देवी मंदिरों में पहुँचे और दर्शन लाभ लिया।
मध्यप्रदेश में भी हर्षोल्लास के साथ शारदीय नवरात्र पर्व मनाया जा रहा है।
आज सुबह से प्रदेश के प्रमुख देवी मंदिरों में भीड़ देखी गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन लाभ लेने के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। नवरात्र पर्व को लेकर देवी मंदिरों में आकर्षक साज-सज्जा की गई है,और भक्तों के सुलभ दर्शन के लिए मंदिर समिति के द्वारा व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए। साथ ही व्यापक व्यवस्था की गई है। दुल्हन की तरह मंदिरों को सजाया गया है।मंदिरों में आकर्षक लाइटिंग और विभिन्न आकर्षक साज-सज्जा की गई है।
मध्य प्रदेश के मैहर स्थित मंदिर में भी आकर्षक साज-सज्जा की गई है, वही बगलामुखी माता मंदिर में भी आकर्षक साज-सज्जा की गई। देवास स्थित माता की टेकरी पर मंदिर में विशेष साज-सज्जा के साथ ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं तो वहीं उज्जैन के हरसिद्धि मंदिर में भी आकर्षक साज-सज्जा के साथ ही भक्तों के सुलभ दर्शन के लिए व्यापक व्यवस्थाएं और सुरक्षा व्यवस्थाएं जुटाई गई है तो वही मध्य प्रदेश महाराष्ट्र की बॉर्डर पर स्थित प्रसिद्ध बड़ी बिजासन माता मंदिर पर भी आकर्षक साज-सज्जा के साथ ही व्यापक व्यवस्था की गई है। इंदौर बिजासन माता मंदिर और वैष्णो देवी मंदिर पर भी व्यापक व्यवस्था की गई। सभी देवी मंदिरों में आज पहले नवरात्र पर अलसुबह से भक्तो की भीड़ उमड़ी हैं और भक्तो द्वारा माता रानी के दर्शन लाभ किये जा रहे हैं।
आज शारदीय नवरात्र के पहले दिन शुभ मुहूर्त में घरों,मंदिरों और सार्वजनिक पंडालों में घट स्थापना की जाएंगी साथ ही सार्वजनिक पंडालों में माता की मूर्तियों की स्थापना की जाएंगी। माता के पंडालों गरबा पंडालों को भी आकर्षक साज सज्जा की गई हैं। गरबा के द्वारा माता की आराधना की जाएंगी जिसको लेकर भक्तो खासकर युवतियों में खासा उत्साह नजर आरहा हैं। गरबा के लिए कई दिनों से भक्तो द्वारा तैयारी की जा रही हैं।
गरबा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किये गए है।
प्रदेश के सभी देवी मंदिरों में आकर्षक साज सज्जा के साथ सुरक्षा को लेकर भी व्यापक इंतजाम किये गये हैं साथ ही सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएंगी।
नो दिवसीय नवरात्र को लेकर शासन प्रशासन अलर्ट हैं। नवरात्र पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा।

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने बाबा श्री महाकाल का जलाभिषेक, पूजन अर्चन, नंदी मंडप में लगाया ध्यान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 19 सितम्बर को उज्जैन में होगा आगमन, श्री महाकालेश्वर मन्दिर दर्शन कर विभिन्न कार्यक्रमो में होगी शामिल