नोएडा के सेक्टर 93 ए में स्थित सुपरटेक बिल्डर के ट्विन टॉवर (एपेक्स और सियान) को आज रविवार दोपहर ढाई बजे ब्लास्ट कर ध्वस्त कर दिया जाएगा।
देश मे पहली बार इतनी ऊंची इमारत को ढहाया जाएगा। इसका ध्वस्तीकरण ऐतिहासिक होगा। यह 32 और 30 मंजिला ऊंची इमारते है जो कुतुबमीनार से भी ऊंची इमारते हैं।
100 मीटर से ज्यादा ऊँचाई वाले दोनों टावर को गिरने में सिर्फ 12 सेकंड का वक्त लगेगा। सुबह 7 बजे से आसपास की सोसायटी में रहने वाले करीब 5 हजार लोगों को एक्सप्लोजन जोन से हटा दिया गया। अब ट्विन टॉवर के पास किसी को जाने की इजाजत नही हैं।
भृष्टाचार की बुनियाद पर खड़ी इन गगनचुम्बी इमारत का निर्माण सभी नियमो को ताक पर रखकर किया गया।
जानकारी के मुताबिक ट्विन टॉवर को गिराने में करीब 20 करोड़ से अधिक रुपये का खर्च आएगा जिसे बिल्डर से वसूला जाएगा। इन दोनों टावर्स को बनाने में सुपरटेक बिल्डर ने करीब 200 से 300 करोड़ रुपये खर्च किये गए हैं। वही इन्हें गिराने का आदेश जारी होने से पहले तक इन टावरों में बने फ्लैट्स की मार्केट वेल्यू बढ़कर 700 से 800 करोड़ रुपये तक पहुँच चुकी थी।
आज दोपहर 2:30 बजे ट्विन टावर को ब्लास्ट कर उड़ाया जाएगा। इसके लिए शासन प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। हेल्थ इमरजेंसी के मद्देनजर तीन अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। 500 से 700 मीटर परिधि में एक्सक्लूजन जोन बनाया गया है। ट्विन टॉवर के आसपास के करीब 7000 फ्लेट वाले 9 घंटे बाहर रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 560 पुलिसकर्मी के साथ ही रिजर्व फोर्स के 100 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। आस-पास के पार्क से भी लोगों को हटाया गया है। noida-greater नोएडा एक्सप्रेसवे 2:15 से 2:45 बजे तक बंद रहेगा। आसपास के करीब 7000 फ्लैट वाले 9 घंटे बाहर रहेंगे इसके साथ ही 4 क्विक रिस्पांस टीम समेत एनडीआरएफ की टीम के तैनात है।
9 सेकंड में ब्लास्ट पूरा होगा और 15 सेकंड में इमारतें ढह जाएगी। ट्विन टावर के आसपास के इलाके खाली कराए गए हैं।नो फ्लाई जोन भी रहेगा। सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है।
ट्विन टावर को गिराने का जिम्मा एडिफाइस नामक कम्पनी को मिला हैं।ये काम प्रोजेक्ट मैनेजर मयूर मेहता की निगरानी में हो रहा हैं। बिल्डिंग गिराने के लिए 3700 किलो बारूद भरा हैं। पिलर्स में लंबे लम्बे छेद करके बारूद भरा गया है।
काउंटडाउन शुरू हो चुका है आज 28 अगस्त दोपहर 2:30 बजते ही एक बटन दवे का और अगले 12 सेकंड में कुछ धमाके होंगी और नोएडा में तन कर खड़ी सुपरटेक twin-towers जमीन दूर हो जाएंगे ट्विन टॉवर्स महज 15 सेकंड में इमारतें ढह जाएगी

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’
महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरी, 2 लोगो की मौत 2 घायल, एसपी कलेक्टर मौके पर