इंदौर:- ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं,शासन प्रशासन द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए प्रचार प्रसार भी किया जाता हैं लेकिन फिर भी लोग ठगों के शिकार हो जाते हैं।
ऐसा ही एक मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सामने आया। जहाँ ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार एक युवक हो गया। युवक के अकाउंट से हजारों रुपए कट गए,शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
दरअसल पूरा मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र का है। क्षेत्र के रहने वाले पुष्पेंद्र तिवारी नामक युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई की उसने कोरियर कंपनी पर कॉल किया था। कॉल सेंटर के कॉलर द्वारा उनसे ओटीपी ले लिया और उनके अकाउंट से ₹60000 से अधिक की राशि उड़ा ली।
युवक ने खुद को ठगा महसूस होने के बाद पुलिस की शरण ली।पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार युवक के ऑनलाइन ठगी के मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएंगी और आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
पुलिस के मुताबिक लगातार ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामले देखते हुए सायबर फ्रॉड को लेकर जागरूकता अभियान चलायें जाते रहे है लोगो को सायबर फ्रॉड से बचने के लिए हिदायत दी जाती है पुलिस द्वारा एक बार फिर अब जागरूकता अभियान चलाकर लोगो को सायबर फ्रॉड से बचने और सुरक्षित रहने की समझाइश दी जाएगी ताकि ऐसे मामलों में कमी आ सके।

More Stories
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकी और सुरक्षा बलों में मुठभेड़, सेना के 3 जवान व 1 पुलिसकर्मी घायल
मानहानि केस में शिवसेना सांसद संजय राउत दोषी करार, 15 दिन की जेल के साथ 25 हजार जुर्माने की सजा