#PMModi पीएम मोदी सोमवार को बेंगलुरु में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस में सेंटर फॉर ब्रेन रिसर्च #BrainResearch का उद्घाटन करेंगे। साथ ही बागची-पार्थसारथी #MultiSpecialityHospital मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार से कर्नाटक #Karnatak के 2 दिवसीय दौरे पर होंगे, इस दौरान वह कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को कर्नाटक के मैसूर में होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। कोरोना महामारी के कारण 2 साल से यह कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा रहा था। 2 साल बाद यह कार्यक्रम फिजिकल मोड में आयोजित होगा। पीएमओ ने इसकी जानकारी दी।
पीएमओ ने बताया कि अपने 2 दिवसीय दौरे के दौरान पीएम मोदी सोमवार को बेंगलुरु में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस में सेंटर फॉर ब्रेन रिसर्च का उद्घाटन करेंगे। साथ ही बागची-पार्थसारथी मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की आधारशिला भी रखेंगे। इस दौरान वे बेंगलुरु में डॉ बी आर अंबेडकर स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स का भी दौरा करेंगे और बेस यूनिवर्सिटी के नए परिसर का उद्घाटन और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की एक प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
यहां पीएम मोदी राष्ट्र को 150 प्रौद्योगिकी हब समर्पित करेंगे जिन्हें औद्योगिक परिवर्तन करके विकसित किया गया है। इसके बाद वे 27,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई रेल और सड़क बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे। बैंगलुरू के बाद पीएम मोदी मैसूर के महाराजा कॉलेज ग्राउंड में एक सार्वजनिक समारोह में भाग लेंगे। यहां वह नागनहल्ली रेलवे स्टेशन पर कोचिंग टर्मिनल की आधारशिला रखेंगे। साथ ही वे अखिल भारतीय संस्थान में संचार विकार वाले व्यक्तियों के लिए उत्कृष्टता केंद्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे। पीएमओ ने कहा कि इसके बाद वे सोमवार शाम में श्री सुत्तूर मठ और श्री चामुंडेश्वरी मंदिर भी जाएंगे।
आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मंगलवार सुबह पीएम मोदी मैसूर पैलेस मैदान में सामूहिक योग प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। पीएमओ ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत यह कार्यक्रम 75 केंद्रीय मंत्रियों के नेतृत्व में देश भर में 75 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न शैक्षिक, सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, कॉर्पोरेट और अन्य नागरिक समाज संगठनों द्वारा भी योग शिविर आयोजित किए जाएंगे और इसमें देश भर के करोड़ों लोग शामिल होंगे।

More Stories
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में ऊर्जा विभाग बना नबंर-1 : ऊर्जा मंत्री तोमर