April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मां… Mother’s Day Special

हीना तिवारी

मां… हर सुख का तू आरंभ है
मां… हर दुःख का तू अंत है
मां… गर्मी में तू मिट्टी का घड़ा है
मां… सर्दी में तू ममता की चादर है
मां… बारिश में तू घना पेड़
मां… लगे जख्म की तू दवा है
मां… हर चोट से बचाएं वो ढाल है
मां… डगमगाते कदमों का तू सहारा
मां… घर की तू अन्नपूर्णा है
मां… जरुरत पड़े तो तू दुर्गा-काली
मां… उठे तूफान में तू मंथन है
मां… डूबी नईया का तू किनारा है
मां… भटके रास्ते में तू मार्गदर्शक हैं
मां… घने जंगल में तू सूर्य की किरण
मां… तू समुद्रतल का विशेष मोती है
मां… तू हिमालय सी विशाल है
मां… तू धरती पर कोहिनूर
मां… तू ही तो है ईश्वर का प्रतिबिंब

सभी माता को सादर प्रणाम। Happy Mother’s Day

Share to...