हर साल गंगा सप्तमी वैशाख माह के शुक्ल पक्ष में सप्तमी तिथि को मनाई जाती है। 2022 में गंगा सप्तमी 08 मई रविवार को मनाई जाएगी। शास्त्रों के अनुसार इस दिन गंगा जी की उत्पत्ति हुई थी, इसलिए इसे गंगा जयंती के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मध्याह्न के समय मां गंगा का विशेष रूप से पूजन करने का विधान है। गंगा सप्तमी के दिन दान-पुण्य करने का भी महत्व होता है।
मान्यताओं के अनुसार इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से व्यक्ति को जीवन में चल रही सभी समस्याओं का समाधान मिलता है और उसे जीवन में वैभव की प्राप्ति होती है। साथ ही स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। आज के दिन गंगा में स्नान करने और पूजन करने का विशेष महत्व माना गया है।

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
केंद्र की 24 संसदीय समितियों का हुआ गठन, राहुल गांधी को रक्षा मामलों की समिति का बनाया सदस्य
पशु संगणना में भारत विश्व में प्रथम, 21वीं पशु संगणना में पूरी तरह ऑनलाइन होगा डाटा कलेक्शन