April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पतंगबाजों की चाइना डोर ने युवती की ले ली जान

चाइना डोर पर प्रतिबंध के लिए प्रषासन हर बार कार्यवाही करता है लेकिन अब भी इसकी बिक्री और खरीदी जारी है। पतंगबाजों का यह मांजा लोगों की जान पर कई बार बन आया है। इसी मांजे से आज उज्जैन में एक युवती का गला सड़क पर टू व्हीलर पर जाते समय कट गया। मांजा इतना मजबूत था कि उससे गले में काफी गहरा जख्म हो गया और युवती की मौत हो गई।

मकर संक्रांति पर पतंगबाजी सालों से चली आ रही है लेकिन इस उत्सव में चाइना डोर जब से जोड़ी है तब से यह जानलेवा बनती जा रहा है। चाइना डोर को प्रतिबंधित बताया जाता है लेकिन इसके बाद भी यह खुलेआम बाजार में बिक रहा है। इस चाइनीज डोर की खासियत है कि वह आसानी से नहीं टूटती जिससे पतंगबाजी के शौकीनों को यह बेहद पसंद आता है। मगर यह पतंगबाजों के अलावा सड़क पर चलने वालों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है।

एडिशनल एसपी रविंद्र वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नेहा अंजना उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम जगोटी की रहने वाली है। जो बहन के साथ एक्टिवा पर सवार होकर इंदिरा नगर से फ्रीगंज आ रही थी। उसी दौरान पाटीदार ब्रिज पर चाइना डोर से उसका गला कट गया जिसके बाद राहगीरों ने नजदीकी अस्पताल पाटीदार में भर्ती कराया था। जहां नेहा की उपचार के दौरान मौत हो गई है।

Share to...